तुम

अरमानों के पंख लगा मैं,
नभ- तल में जो विचर रही,
क्या तुम उसका प्रतिफल हो,
प्रेम पाश में बाँध रहे क्या,
प्रणय का मूक आमंत्रण हो,
तुम आकुल मन की व्यथा को,
लयबद्ध कर जो स्वर दे दो,
मैं रागिनी बन मन्त्र-मुग्ध कर दूँ,
तुम बूँद-बूँद श्वॉसो में जीवन भर दो,
मैं घटा बन बरस पुलकित कर दूँ,
तुम पग-पग काँटे चुन दो,
मैं हरियाली बन पथ सिंचित कर दूँ,
तुम एक उम्मिद की किरण दे दो,
मैं ऊषा बन उजियारा कर दूँ,
तुम मौन यूँ हीं आमंत्रण दो,
मैं स्वीकृत कर समर्पण कर दूँ ।।

image




 

Comments

6 responses to “तुम”

  1. Dev Kumar Avatar
    Dev Kumar

    Bahut Achi Bahut Khob ritu

    1. Ritu Soni Avatar
      Ritu Soni

      Thanks Dev

  2. Megha Trivedi Avatar
    Megha Trivedi

    bahut sundar …

  3. Ishita Khanna Avatar
    Ishita Khanna

    Nice ritu …

Leave a Reply

New Report

Close