दिलों में जिन्दा रखना अपने हिंदुस्तान

चाहे हिन्दू हो या मुसलमान।
गीता पढ़ो,चाहें पढ़ो कुरान।
दिलों में जिंदा रखना अपने हिंदुस्तान।।

चाहे मन्दिरों में गाओ आरती।
या मस्ज़िद में गाओ अज़ान।।
दिलों में जिन्दा रखना अपने हिंदुस्तान।।

चाहे करो इबादत अल्लाह की।
चाहे पूजो तुम भगवान्।
बस बनाके रखना ख़ुद को इंसान।
दिलों में जिन्दा रखना अपने हिंदुस्तान।।

अल्लाह ईश्वर सब एक हैं।
धर्म के नाम पर लड़कर,ना करो उसको बदनाम।।
दिलों में जिन्दा रखना अपने हिंदुस्तान।।

Comments

3 responses to “दिलों में जिन्दा रखना अपने हिंदुस्तान”

  1. Satish Pandey

    वाह वाह

  2. मोहन सिंह मानुष Avatar
    मोहन सिंह मानुष

    बहुत ही सुंदर प्रस्तुति

Leave a Reply

New Report

Close