दुःख मे भी मुस्कुराना सीखिए

✍?(अंदाज) ?
—–($)—-

दुःख मे भी मुस्कुराना सीखिए
गम मे भी खिलखिलाना सीखिए

उलझने आये चाहे जितने भी
रंज मे भी मचल जाना सीखिए

संताप है सब प्रारब्ध कर्मो का
यह समझ सब्र लाना सीखिए

लक्ष्य चुन मंजिल को पा जाओ
सफलता तक खुद जाना सीखिए

जीवन का गहरा अथ॔ समझकर
जिंदगी सफल निभाना सीखिए

आदश॔ बने यह जीवन अर्जुन
प्रेरणा जग को दे जाना सीखिए

श्याम दास महंत
घरघोडा
जिला-रायगढ(छग)
✍??????✍
(दिनांक -05-04-2018)

Comments

2 responses to “दुःख मे भी मुस्कुराना सीखिए”

Leave a Reply

New Report

Close