आज तुम्हारे जन्मदिन पर, देते हैं तुम्हे बधाई।
बस अब ये मत कहना कि कौन सी सब्जी मंगाई?
सच पूछो तो किसी रेस्टोरेन्ट का खाना हमको नही भाता है,
तुम्हारे बनाए खाने मे ही असली स्वाद आता हैं।
इससे बिल भी बचता है और दिल भी खुश हो जाता है।
ईश्वर करे के तुम ख़ुश रहो सदा और हमेशा मुस्कुराओ।
अच्छा और स्वादिष्ट खाना बनाकर हमे खिलाओ।
परिवार को तुमने संभाला है और घर को भी संजोया है।
कोई क्या जाने तुम कौन हो, बच्चों की Doremaon हो।
अन्त में मैं यही करता हूँ विश।
चुहिया से लेकर हाथी तक सब करें तुम्हे विश।
इस शुभ दिन के अवसर पर,
उन सभी स्वजनों का स्नेह मिले,
जिन्हें तुम करती हो मिस।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.