गर देती है जन्म माँ तो
जिंदगी संवारते हैं पापा
जितना भी हो सकता है
सब कुछ कर गुजरते हैं पापा
जेब गर खाली भी हो तो
कर्ज ले आते हैं पापा
अपने बच्चों के सपने को
हकीकत में बदल देते हैं पापा
जिस भी चीज़ को मांगो
तुरंत दिला देते है पापा
अपने बच्चों के लिए
कुछ भी कर गुजरते हैं पापा
उँगली पकड़ के चलना सिखाकर
खुद के पैरों पर खड़ा करते हैं पापा
जिंदगी की हर जमा पूँजी को
बच्चों पर न्योछावर करते हैं पापा।।
पापा
Comments
5 responses to “पापा”
-

वाह
-
धन्यवाद
-
-

Very nice
-
Thank u sir
-
-

बहुत सुंदर
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.