Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

बंजारा गीत

By Anupam Tripathi Posted on June 8, 2016November 26, 2018 Category :
  • गीत

।। बंजारा – गीत ।।
: अनुपम त्रिपाठी

कोई ख्वाब नहीं, जो ढल जाऊॅं ।
मौसम की तरह से बदल जाऊॅं ॥
तबियत से हूँ ; मैं ! इक बंज़ारा ।
कल जाने कहां को निकल जाऊॅं ॥01॥

आया था घड़ी भर महफिल में ।
यादों को बसाकर इस दिल में ॥
कुछ देर ठहर कर जाना है ।
तुम कह लो कि; ये, दीवाना है ॥
कुछ याद तुम्हारी साथ लिये ।
फिर, जाने कहाँ पे मिल जाऊॅं ॥02॥

पत्थर भी कभी क्या रोया है !
ये, द्वंद कहाँ अभी सोया है ॥
मुझे ‘टू…ट..ना’ होगा उस हद तक ।
इस ‘द……र्द’ को जितना ढोया है ॥
कोई पूछ ले मुझसे पता मेरा ।
बेहतर कि; मैं ! पहिले सम्हल जाऊँ ॥03॥

इक मोड़ कभी न भूलेगा ।
जब ओझल पहली बार हुआ ॥
उन भींगे हुए नयनों ने मुझे ।
अन्दर तक कई–कई बार छुआ ॥
कहीं थम न जाऊॅं…..लहर हूं मैं ।
इक जुम्बिश ही से हिल जाऊॅं ॥04॥

मेरा भी कभी प्यारा घर था…. ।
‘अवनि’ थी मेरी—इक ‘अंबर’ था ॥
‘किलकारियां’ लेती थीं ‘खुशियां’ ।
फिर छोड़ सभी क्यूँ आया यहाँ ॥
हम “बंज़ारों” से न पूछो सब ।
तुमको मैं ये कैसे बतलाऊं ॥05॥

कुछ भी तो मेरे अब पास नहीं ।
थोड़ी भी खुशी की आस नहीं ॥
इक दिल है, मेरे संग आवारा ।
दर्द…सहा…किया…..बेचारा ॥
उस टीस के इक-इक क़तरे में ।
आंसू की तरह न पिघल जाऊॅं ॥06॥

मैं ; आज यहाँ हूँ—कल था वहाँ ।
फिर; होना है मुझको, नहीं हूँ जहां ॥
तुम है—र–त में सब पूछोगे ।
बस ; मेरे ही बारे में सोचोगे ॥
अच्छा हो ; यहाँ , न ठहरूं अब ।
फ़ितरत से न अपनी बदल जाऊॅं ॥07॥

तबियत से हूँ , मैं ! इक बंज़ारा ।
कल जाने कहाँ को निकल जाऊॅं ॥
कोई ख्वाब नहीं जो ढल जाऊं ।
मौसम की तरह से बदल जाऊॅं ॥
———-…000…———
‪#‎anupamtripathi‬ ‪#‎anupamtripathiG‬

Anupam Tripathi

4 Comments

  1. Ritu Soni says:
    June 8, 2016 at 3:08 pm

    बहुत सुन्दर

    Log in to Reply
  2. Anoop says:
    June 8, 2016 at 4:35 pm

    Mast h

    Log in to Reply
  3. Ishita Khanna says:
    June 8, 2016 at 11:03 pm

    nice line

    Log in to Reply
  4. महेश गुप्ता जौनपुरी says:
    September 12, 2019 at 11:10 pm

    वाह

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .