Site icon Saavan

बचपन

जीवन की अवस्था तीन सही बचपन का कोई जवाब नहीं
आनंद भरा रहता तन मन पुलकित होता हरेक का संग
शिशु मुख लगता प्यारा प्यारा हर अंग भाता न्यारा न्यारा
मुस्कान हो या फिर हो क्रंदन पलक लपकता रहता ही छवि
जीवन की अवस्था कई सही बचपन का कोई जवाब नहीं
हर नयन में शिशु का आकर्षण न्योछावर हो जाता जन मन
नन्ही बांहो में मां समा जाती पूर्णता का अहसास करा पाती
अपनेपन का कोई स्वार्थ नहीं हर जीव से रहता लगाव तभी
जीवन की अवस्था कई सही बचपन का कोई जवाब नहीं
तब फिर हरी भरी जवानी आती सुख की सौ नयी सौगाते लाती
नव शक्ति से भरता है शरीर चाहता हरण न पर की पीर
सामर्थ्यवान रहते हुए भी तन आलस से भरा रहता ये जभी
जीवन की अवस्था कई सही बचपन का कोई जवाब नहीं
निज पर की आशा बढ़ जाती स्वयंभू क्यों स्वयं को भटकाती
नित नूतनता का आभास लिए कुछ कर जाने का विश्वास पिए
यौवन की सुगंध और मादकता कई प्यासों की आस जिलाती रही
जीवन की अवस्था कई सही बचपन का कोई जवाब नहीं
फिर ज्ञान का दीप जलाता अनचाहा निश्चित बुढ़ापा आता
अनुभव धन का भंडार भरे चहुओर फैलाने को शिथिल परे
परन्तु ये कड़वा सच की इससे यौवन न किसी का ललचाये कहीं
जीवन की अवस्था कई सही बचपन का कोई जवाब नहीं
परशुराम सा हो नर का जीवन संस्कार बाँटना चाहे बुझा यौवन
श्रम का महत्व ही है जग में इसी से ही सुधरता शिक्षित मन
सद्गुरु मिले अगर कोई सच्चा जीवन सफल बनता है तभी
जीवन की अवस्था कई सही बचपन का कोई जवाब नहीं

Exit mobile version