बहुत ज़रूरी है

अच्छी कविताएँ लिखना उतना महत्वपूर्ण नही है
उन्हें अच्छे से प्रमोट होना बहुत ज़रूरी है

ऑफिस में काम भी उतना आवश्यक नहीं
आपका गुड बुक्स में नोट होना बहुत ज़रूरी है

सामाजिक प्रतिबद्धता उतनी महत्वपूर्ण नहीं है
दिखावे के लिए ही सही कुरीतियों पर चोट होना बहुत ज़रूरी है

लोकतंत्र में जनता का शासन होना अनिवार्य नहीं
जनता का चुनाव में सिर्फ वोट होना बहुत ज़रूरी है

जनता भूखी मरती है तो मरती रहे
सरकार के लिए उद्योगपतियों का उद्योग होना बहुत ज़रूरी है

ज़मीन पर काम हो चाहे न हो
सरकारी वादे रोज़ होना बहुत ज़रूरी है ।

तेज

Comments

Leave a Reply

New Report

Close