प्रेम और त्याग के धागे से जुड़ा है, भाई जैसा मेरा दोस्त और उसकी दोस्ती,दुनिया के सभी रिश्तों में से सब से खास है भाई जैसा मेरा दोस्त और उसकी दोस्ती,दिलों को दिलों से जोड़ने वाला, एक प्यारा – सा अहसास है,
भाई जैसा मेरा दोस्त
और उसकी दोस्ती,
सब के जीवन में घोल दे जो खुशियों का रस, वह मिठास है,
भाई जैसा मेरा दोस्त और उसकी दोस्ती,
पूरी हो जाये जो ख्वाहिश ,वह आस है
भाई जैसा मेरा दोस्त और उसकी दोस्ती,
होठों पर ला दे
जो मुस्कुराहट, वह हंसी है
भाई जैसा मेरा दोस्त और उसकी दोस्ती,
जीवन में भर दे संगीत, वो राग है
भाई जैसा मेरा दोस्त और उसकी दोस्ती,
जीना सिखलाता है जो, वो अंदाज है
भाई जैसा मेरा दोस्त और उसकी दोस्ती,
Anu Mehta
भाई जैसा मेरा दोस्त(My Best Friend)
Comments
2 responses to “भाई जैसा मेरा दोस्त(My Best Friend)”
-

Nice
-
अतीव सुंदर प्रस्तुति
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.