भारतीय सैनिक

लिखने को आज क्या है,
मन तो आज उदास है,
तेरी खामोशियों का एहसास है,
तू है बड़ा,हिम्मतवाला,
सीमाओं का है तू रखवाला,
देश उड़ने को तैयार है,
तेरे हाथ में परवाज है।
देशप्रेम की बात है,
आंखों में तेरे आस है,
तिरंगे का मान है,
तू देश का अभिमान है।
तेरी जो ललकार है,
युद्ध का शंखनाद है,
तेरा जो तेज है,
दुश्मन फिर बेहोश है,
माँ भारती का सपूत है,
तू युद्ध का शूरवीर है।

Comments

7 responses to “भारतीय सैनिक”

  1. मोहन सिंह मानुष Avatar
    मोहन सिंह मानुष

    वास्तव में हमारी चैन की नींद के पीछे हमारे जवानों का अनमोल बलिदान होता है
    उनके कारण ही हम सुरक्षित है
    बहुत ही सराहनीय प्रस्तुति

    1. Amulya ratna tripathi

      👍

  2. अतिसुन्दर

    1. Amulya ratna tripathi

      🙏

Leave a Reply

New Report

Close