मिजाजे यार ने हैरत में डाल रखा है

मिजाजे यार ने हैरत में डाल रखा है
रकीबो से ये जो रिश्ता कमाल रखा है

सुब्ह से शाम तलक ख्वाहिशों को पाला है
ए ज़िन्दगी तुझे ऐसे संभाल रखा है

देखा है वक्त ने मुझको यूं चलते चलते ही
उम्मीद सा न दिखा तो मलाल रखा है

खयाल ख्वाब से आ या दरीचे दरवाजे
तेरे लिए कई रस्ता निकाल रखा है

जरुरतों ने किया है हमें हैरां इतना
तमाम ख्वाहिशें कल को ही टाल रखा है

मेयार भी न गिरा मुल्क का यूं चौराहे
यतीम क्यूँ है रिआया सवाल रखा है

खुशी इत्मिनान नींदे मुश्किल है सभी
नसीब कैसे हो हैरत में डाल रखा है

Comments

2 responses to “मिजाजे यार ने हैरत में डाल रखा है”

Leave a Reply

New Report

Close