मेरी दुआ
मेरी दुआ है आतिश-ए-इश्क़ में
तेरा घर भी यूँ ही जला करे
न ज़ख़्म हो न सकूँ मिले
तेरा दिल भी यूँ ही दग़ा करे
न दर्द हो न दवा मिले
यूँ मेरी तरह तू जला करे
न हो पास कोई न रक़ीब मिले
यूँ मेरी तरह तू रोया करे
न ग़म हो न ख़ुशी मिले
इसी आग में तू जला करे
न हो ज़िन्दगी न मौत मिले
यूँ मेरी तरह तू जिया करे
मेरी दुआ है आतिश-ए-इश्क़ में
तेरा घर भी यूँ ही जला करे
Hello Dear,i saw your profile and became interested in you, my name is Monica williams, I will like to have a friend like you,I have something to share with you that will benefit you and your family, please email me through (monicawillias685@gmail.com) for more information about me, i will check my mail to know if you have contacted me.