मौन की भाषा में

मौन की भाषा में लिखकर
आपको जो पंक्ति भेजी,
वो समझ पाये नहीं क्या
या रहा कुछ और कारण।
राह में जो फूल हमने
आपके स्वागत में डाले,
आपने समझे वो कंटक
या रहा कुछ औऱ कारण।
क्यों नहीं समझे बताओ
वो इशारे आप उस दिन,
या समझ कर चुप रहे थे
या रहा कुछ और कारण।

Comments

2 responses to “मौन की भाषा में”

  1. बहुत खूब, बहुत सुन्दर और लाजवाब अभिव्यक्ति

Leave a Reply

New Report

Close