ये उत्तराखण्ड है
हिमालय की गोद में
उत्तर का एक अखंड प्रदेश
पहाड़ों के बीच खड़ा
एक दुखों का पहाड़ लिए
कुछ आपदा का शिकार
कुछ राजनीति का
जन्म एक बार
नामकरण दो बार
अजीब विडंबना है
औषधियों से ओतप्रोत
लेकिन अंदर से बीमार
न अस्पताल न एंबुलेस
बस डोली से जनाजे तक का सफर
जीवन जीना ही एक चुनौती है
राजधानी को लेकर
हमेशा आंदोलनों से घिरा
महादेव की भूमि होकर
हमेशा आपदाओं की मार
मजबूर है जाने को गांव
पलायन की ओर
ज्यादा उम्मीदें नहीं पालता
बस शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार
बाहरी दुनियां के लिए स्वर्ग
यहां वालो को नर्क का दर्शन कराता
ये अद्भुत अखंड है
ये उत्तराखण्ड है
ये उत्तराखण्ड है
Comments
2 responses to “ये उत्तराखण्ड है”
-
उत्तराखंड के बारे में सुन्दर और सटीक जानकारी देती हुई अति उत्तम रचना
-
आभार गीता जी
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.