ये दुनिया है, साथ नहीं देती कोई किसी का

JAY SHRI RAM

कहने को तो कहती है दुनिया
साथ देंगे हम तुम्हारा
जब काम आती है साथ देने को
तब क्यूँ साथ छोड़ देती है जमाना
——————————————-
ये दुनिया है, साथ नहीं देती
कोई किसी का ।।1।।
————————————–
चलती राहों पे चलना नरों का धर्म है
लोग भौंकते हैं श्वानों की तरह
उनकी बातों को कभी मन से नाही लेना है
मन तो सदा से ही इंसानों को नचाता आया है
पर जो नर मन को दबा दे अपनी आदर्श विचारों से
वहीं कर्मयोगी वीर कहलाता है ।।
——————————————–
ये दुनिया है, साथ नहीं देती
कोई किसी का ।।2।।
————————————–
किसी में इतना सामर्थ्य नहीं
कि वो सत्य की राह पे चल सकता है
सत्य ही सत्य की राह पे चलता है
ये सारी दुनिया जानती है ।।
—————————————-
किसी में इतना सामर्थ्य नहीं कि
वो किसी का मदद कर सकता है,
राम ही राम की मदद करता है
ये सारी सृष्टि जानती है ।।
———————————–
ये दुनिया है, साथ नहीं देती
कोई किसी का ।।3।।
राम भक्त विकास कुमार

Comments

One response to “ये दुनिया है, साथ नहीं देती कोई किसी का”

Leave a Reply

New Report

Close