सिक्सर कौन लगायेगा
कौन नाम बनायेगा
किसके सिर पर सजेगा ताज
यह अब तय हो जायेगा
सही गिरेगी गुगली या स्विच हिट लग जायेगा
बाउंसर गुजरेगी कानों से
या हुक शॉट खेला जायेगा
क्या गेंद रहेगी नीची या सिर से टकरायेगी
क्या पिच लेगी स्पिन या ओस साथ निभायेगी
कौन लक्ष्य को भेदेगा ,कौन जश्न मनायेगा
यह तो,वीवो आईपीएल ही बतायेगा ||
क्या दिखेगी हिट मैन की दादागिरी
या गुस्सा कोहली का साथ निभायेगा
क्या पोलार्ड की दिखेगी पावर हिटिंग
या धोनी का रिव्यू रंग जमायेगा
चलेगी बेन की आंधी
या गेल नामक तूफान आयेगा
यह तो,वीवो आईपीएल ही बतायेगा ||
भुवनेश्वर की कटर का क्या होगा असर
क्या बुमराह की यार्कर की होगी फिकर
रबाडा की रफ़्तार पर सबकी नजर
शमी भी है सबसे बेहतर
किसका चलेगा जादू ,होगा किसका असर
क्या पता टॉस हो जाये डिसाइडर
गेंद शिकार करेगी बल्ले का
या बल्ला रंग जमायेगा
यह तो,वीवो आईपीएल ही बतायेगा ||
वीवो आईपीएल २०२१
Comments
3 responses to “वीवो आईपीएल २०२१”
-

This comment is currently unavailable
-
गेंद शिकार करेगी बल्ले का
या बल्ला रंग जमायेगा
यह तो,वीवो आईपीएल ही बतायेगा ||
________वीवो आईपीएल २०२१ पर कवि प्रभात पांडे जी की अति उत्तम रचना बहुत सुंदर अभिव्यक्ति -
वाह वाह क्या बात है
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.