आप इतने निडर बनो, डर डर से भग जाय,
सच का चिमटा साथ हो, भूत स्वयं भग जाय।
आगे ही बढ़ते रहो, पीछे मुड़ो न आप,
सच की माला हाथ में, राम नाम का जाप।
जोर लगाओ रगड़ में, दो पाथर के बीच,
पाथर का पानी करो, पथ को डालो सींच।
चलती चींटी मारकर, मत लेना तुम पाप,
साईं करते न्याय हैं, नहीं करेंगे माफ।
सच का चिमटा साथ हो
Comments
2 responses to “सच का चिमटा साथ हो”
-

बहुत खूब कविता वाह
-
अतिसुंदर भाव
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.