हम बेताब बैठे है
इश्क़ करने को
कोई बेइश्क हो, तो बता देना
हम भी तो देखें
इश्क़ क्या है
और इसका अपना क्या मजा है
मैंने सुना है
कि इश्क़ दीवाना होता है
उम्र मेरी भी है अब इश्क़ की
थोड़ा सा मुझे भी हो जाने दो
इश्क़ सुकून देता है या दर्द
तुमने क्या महसूस किया
इसकी मुझे परवाह नहीं
इश्क़ की हवा में
मुझे भी सांस लेने दो
तन्हाईयों में अब घुटन महसूस होती है
इश्क़ मुझे कोई जीना सिखा दे
कोई ऐसा इश्क़ कर लेना
वैसे मरने को तो दर्द बहुत है इस जिन्दगी में
किसी ने इश्क़ किया हो
तो बता देना
अभी नया -नया हूँ मै
इस मुहब्बत के दरिया में
मैंने उससे पूछा
कि इश्क़ क्या है
वो मेरी आँखों में देखती रही
और कहकर चली गई
कि यही इश्क़ है
कसम से जब- जब
मैं उसकी आँखों में देखता हूँ
कभी झील दिखती है तो कभी दरिया
इश्क़ को यूँ ही बदनाम कर गए
वो लोग
कि मुहब्बत दर्द देती है
वफा खुद कर ना सके
और कह गए
कि लड़की बेवफा होती है
………………………………………………
अनूप हसनपुरी
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.