हर कदम पर साथ निभाते हो,
तुम मुझको बहुत सताते हो,
पर जैसे भी हो सच कहती हूँ,
तुम बस मेरे मन को भाते हो,
छोटी छोटी बातों पर तुम,
मुझको टोका करते हो,
सही राह पर हर दम तुम
मुझको मोड़ा करते हो,
बड़े गुणी हो माना है मैने,
तुम सबसे अलग लुभाते हो,
मेरे दिन की खबर नहीं पर
रातों में,
हर पल ख़्वाबों में तुम आते हो।।
राही (अंजाना)

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.