‎international‬ knowledge day

जो समाज में समता का समर्थक है
जो देश का विकास चाहता है
जो अंधकार की जगह प्रकाश चाहता है
जो अंध विश्वास ,पाखंड ,भेदभाव हटाना चाहता है
जो सामाजिक दीवारों को तोड़ना चाहता है
जो धर्म ,संप्रदाय और जाति से उठकर
इंसान को इंसान से जोड़ना चाहता है
वह अंबेडकर का समर्थक होगा
वह
किसी खांचे में बंटा नही होगा
न वह धर्म होगा
न वह वर्ग होगा
न जाति होगा
वह जोंक की तरह समाज से लिपटा हुआ
उसको चूसेगा नहीं
वह समाज को ऑक्सीजन देगा
जीने का साधन देगा
वह पिछड़ों को आगे लाएगा
वह सीढियां बन जाएगा
जिन पर चढ़ चढ़ कर लोग
उन्नति की राहों पर चलने लगेंगे
लोग बोधिसत्व बनने लगेंगे ।

तेज
‪#‎अंबेडकर‬ जयंती
‪#‎international‬ knowledge day
Straight from Tokyo ,Japan

Comments

Leave a Reply

New Report

Close