क्रांति की दिव्य ज्योत और वीरता के प्रकाश को
आओ मिलकर नमन करें हम नेताजी सुभाष को
जन्म लिया था कटक में और शिक्षाा दीक्षा कलकत्ता में
लाया था भूचाल प्रचंड अंग्रेजों की सत्ता में
वे वीर धीर और भरे पूरे थे देशभक्ति के कौशल से
बनकर निकले अनमोल नगीना भारत माता के आंचल से
वे धरती माता के आगे चाहते थे झुकाना आकाश को
आओ मिलकर नमन करें हम नेताजी सुभाष को
हम याद करते आज भी आपको आपके ही गुण गाते हैं
आज आपके जन्मदिवस पर हम यह कसम उठाते हैं
देशभक्ति के भाव को मन से हम कभी न जाने देंगे
देश के दुश्मन को सीमा पर आंख कभी न उठाने देंगे
आंच कोई भारत माता पर हम कभी न आने देंगे
देश के गद्दारों को उनके मंसूबे कभी न पाने देंगे
हम भूल जाएंगे स्वार्थ की भाषा तोडे़ंगे मोह के पाश को
आओ मिलकर नमन करें हम नेताजी सुभाष को
आओ मिलकर नमन करें हम नेताजी सुभाष को
विक्रम कुमार
मनोरा,वैशाली

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.