कौन सा दर्द सुनाया जाए……….

कौन सा दर्द सुनाया जाए……….

नींद को ढूंढ के लाया जाए

चलो कुछ देर तो सोया जाए।

जल गई इंतजार में आंखें

अब जरा अश्क बहाया जाए।

आ के फिर बैठ गईं हैं यादें

कौन सा दर्द सुनाया जाए।

हमने जाना है दर्द जलने का

इन चरागों को बुझाया जाए।

रात को टूटेंगे कितने तारे

ये जमीं को भी बताया जाए।

अपनी तकदीर में रोना है अगर

सबको हंस-हंस के बताया जाए।

~~~~~~~~~~~सतीश कसेरा

Comments

5 responses to “कौन सा दर्द सुनाया जाए……….”

  1. Mohit Sharma Avatar
    Mohit Sharma

    आते है लोग दुनिया में रो रो कर
    चलो कम से कम हंस के तो जाया जाये

    1. satish Kasera Avatar
      satish Kasera

      Nice & Thanks Mohit

  2. Panna Avatar

    हर दर्द खूबसूरत होता है… कोई सा भी सुना दीजिये

    1. satish Kasera Avatar
      satish Kasera

      Khub………Thanks Panna

  3. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close