फिर से मुहब्बत हो गयी

ना चाहते हुए भी फ़िर से हिमाक़त हो गई,

कल फ़िर उसे देखा,फ़िर से मुहब्बत हो गई l

 

 

वही वो झील सी आंखें,वही बादल से वो गेसू,

बलखाती कमर उसकी फ़िर से क़यामत हो गई l

 

 

कुछ इस अदा से वो मेरे आगे से गुजरी कि,

मेरी सांसों को उसकी ज़रूरत हो गई l

 

 

इरादा कर लिया था कि मैं उसको भूल जाऊंगा,

मगर वो सामने आई तो खुद से बगावत हो गई l

 

 

मैं क्या ज़रा सा उसकी याद में खो गया,

सारे शहर में चर्चा है मुझे पीने की आदत हो गई l

 

 

कल सुबह सोचा था कि अब मर जाऊं मैं “सागर”,

कल शाम उसे देखा तो फ़िर जीने की चाहत हो गई ll

 

 

All rights reserved.

 

-Er.Anand Sagar Pandey

Comments

2 responses to “फिर से मुहब्बत हो गयी”

  1. Sridhar Avatar
    Sridhar

    baut khoob

    1. Er Anand Sagar Pandey Avatar
      Er Anand Sagar Pandey

      Thank you from the bottom of heart.

Leave a Reply

New Report

Close