तेरे गीत प्यार के हैं सुख मेरा …..! (गीत)

तेरे गीत प्यार के हैं सुख मेरा …..! (गीत)

मै तो पहले गाता न था, गीत क्या है ये न जानता,
तुझसे प्यार क्या हुआ, दिल मेरा चहक उठा,
अब तेरे ही गीत गा रहा, तेरे गीत गुनगुना रहा …..!

जाने क्या है पाया तेरी भोली आंखों में,
रात दिन जो तरसूँ  मैं इन्हें ही  देखने,
मुझपे अपनी रहम नजर कर ज़रा….!
मैं तो पहले गाता न था….!

कब से तेरे प्यार में  मैं जी रहा मगर,
कैसे मानूँ तुझको  ही नहीं है ये ख़बर,
मेरी दिल की बात दिल से सुन ज़रा ….!
मैं तो पहले गाता न था….!

अब तो तेरे गीत मैं  गाऊँगा जीते जी,
चाहे प्यार की कदर ये  तूने की न की ,
तेरे गीत प्यार के हैं सुख मेरा …..!
मैं तो पहले गाता न था….!

” विश्व नन्द “

 

Comments

6 responses to “तेरे गीत प्यार के हैं सुख मेरा …..! (गीत)”

  1. Udit jindal Avatar

    बहुत प्यारा गीत सर जी

    1. Vijayanand V Gaitonde Avatar

      कमेंट के लिए हार्दिक धन्यवाद

    1. Vijayanand V Gaitonde Avatar

      कमेंट के लिए हार्दिक धन्यवाद

  2. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close