ना गजल ना ही तो गीत है जाल है बस शब्दों का ,
शब्दों से शुरू हो भीतर ही भीतर खुद से लड़ने की जिद्द है !
नही मानता कहानियों-कथाओं को बच्चा कलयुग का ,
परियों की कथाओं से मन के बच्चे को बहलाने की जिद्द है !
खुलीं-बंद आँखों से खोया रहता एक परिंदा सपनो का ,
हकीकत की हरयाली में परिंदे को लाने की जिद्द है !
चौराहों पर खड़ा रह भुलाया है वक़्त इन्तजार का ,
बन मुसाफिर नयी दिशाओ में जाने की जिद्द है !
सब कुछ छुपाने से बढ़ चला है बोझ मन का ,
जाने से पहले मन की सब कह जाने की जिद्द है !
बुरा है चुपी से रूठ कर दूर हो जाना अपनों का ,
बतियाकर अब तो रूठो को मनाने की जिद्द है !
बहुत निकल चूका है पानी ठंडी आँखों का ,
दौड़ते गर्म खून से कुछ कर जाने की जिद्द है !
ना गजल ना ही तो गीत है जाल है बस शब्दों का ,
शब्दों से शुरू हो भीतर ही भीतर खुद से लड़ने की जिद्द है !
~ सचिन सनसनवाल
जिद्द है !

Comments
11 responses to “जिद्द है !”
-
nice one sachin!
-
Thank you !
-
-

excellent…no words really!!!
-
Thanks ?
-
-
achi zid he 🙂
-
Thanks ?
-
-

बे – हद की पार कर दी हद हैं…..
भई वाह , क्या ज़िद्द हैं……Nice bhai..
-
धन्यवाद भाई ….
-
-

behatreen
-
thanks bro
-
-

वाह
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.