रक्षा करना बहना का

रक्षा करना बहना का

सूत के बन्धन का
प्यार के रिस्तो का
भाई बहन के दुलार का
बचपन की ठिठोली का
टूटने ना देना
रिस्ते की बुनियाद को
रक्षा करना बहना का

दरिन्दो की आड़ से
ज़ुल्मी संसार से
दहेज के प्रहार से
भोलेपन ठगहार से
मनचलो के क्रुर से
तानाशाही ससुराल से
रक्षा करना बहना का

बहकते कदम को
चलती जुबान को
ऑगन की लड़ाईयो से
झुठेपन की चतुराईयो से
समय की प्रवाधान का
बेवजह घुमना बाजार का
रक्षा करना बहना का

Comments

One response to “रक्षा करना बहना का”

  1. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close