अपनी ही बनाई कैद से रिहाई हो न पाई,
दिल की धड़कन से ही जुदाई हो न पाई,
तरसती रहीं मेरी आँखें देखने को उसको,
ता उम्र यूँही कटी मगर मिलाई हो न पाई,
रिश्तों की चादर तो बहुत मोटी बनाई मैनें,
मगर उधड़ी जब कभी तुरपाई हो न पाई,
कहते रहे कहने वाले छोड़के देखो एकबार,
क्या करूँ मुझसे एकपल ढिलाई हो न पाई,
परिंदों ने काट दी उम्मीदों की डोरी ऐसे के,
राही मन पतंग की कभी उड़ाई हो न पाई।।
राही अंजाना
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.