प्राइमरी का मास्टर

Dedicated to primary school teachers🙏🙏🙏🙏🙏🙏⚘🌹🌹

शीर्षक:-‘प्राइमरी के मास्टर’

अपने संकल्प,समर्पण से हम संभावनाओ को साकार बनाते है,
हम सब मिलकर ही बेसिक शिक्षा का दीप जलाते है।
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।

नन्हे-मुन्हे बच्चो की तोतली बोली पर ककहरा राग सजाते है,
उनकी प्यारी लयबद्धता पर हम कविता पाठ कराते है।
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।

ग्रामीण परिवेश के नौनिहालो को दुनिया की बात बतलाते है,
आंग्ल भाषा मे उनको सारी बात सिखलाते है।
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।

पढ़ायी की गुणवत्ता मे हम आई.सी.टी. को अपनाते है,
बच्चों को योगा और पी.टी. भी नित्य कराते है।
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।

स्वास्थ्य रक्षा हेतु हाथ धुलने की विधि सिखलाते है,
शौचालय के प्रयोग की महत्ता भी सबको बतलाते है।
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।

बच्चो के भविष्य निर्माण हेतु हम नवाचार अपनाते है,
उनके जीवन मे हम ही शिक्षा की अलख जगाते है।
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।
हाँ,हम ही तो प्राइमरी के मास्टर कहलाते है।।

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

+

New Report

Close