एक दूजे का प्रेम

प्रेम जिसका इंजन, गाड़ी जिसकी यारी |
इजहार चालक है, खुशियाँ हैं सवारी |

वह एक फरिश्ता है, खूबसूरत गुलदस्ता है |
लगता बहुत नाजुक, पर सच्चे दिल से रिश्ता है |

वह आस से जीता है, विश्वास से चलता है |
नफरत जिसका दुश्मन, जो प्यार से पलता है |

एक दूजे के दर्द को अपना समझ कर,
खुद बीमार होता है |
पर खुशगवार दिल में, इकरार होता है |

वो एक शीशा सा नाजुक है, बस इसे सहेजना होता है |
स्वार्थी राक्षस को बस भेदना होता है |

सच कहूँ इसमें असीम शक्ति होती है |
अपना पराया हो जाए, पर इसमें सच्ची भक्ति होती है |

अगर कोई इसकी मान का, व्याकरण सीख लेता है |
समझो वो आजीवन सच्चे भाव का आवरण ओढ़ लेता है |

Related Articles

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

Responses

New Report

Close