अनमोल पल क्यों खोते हो

सामने बैठे हो
सब कुछ बयान कर दो ना
चाहना है अगर
इजहार कर दो ना।
उड़ा के नींद ऐसे
बेखबर से सोते हो
रखनी हैं दूरियां गर
दिल्लगी क्यों बोते हो।
बोल दो जो भी है
मन में बसा, सुनाओ तो
बीतता जा रहा
अनमोल पल क्यों खोते हो।
—– सतीश चंद्र पाण्डेय, चम्पावत, उत्तराखंड।

Comments

3 responses to “अनमोल पल क्यों खोते हो”

  1. बहुत सुंदर लाजवाब

  2. वाह सर, बहुत ही स्तरीय कविता

Leave a Reply

New Report

Close