है शत शत बार प्रणाम तुझे माँ

” है शत शत बार प्रणाम तुझे माँ ”

जो शब्द था पहला बोला मैंने
वो शब्द था पहला बोला “माँ”
जो ऊँगली पहली थामी मैंने
वो ऊँगली थी पहली तेरी “माँ”
तेरे सीने लग कर बड़ा हुआ,
तूने अमृत से सींचा हैं माँ

है सबर सबूरी दिल में कितनी
कितनी ममता आँखों में,
तेरे कितने अरमाँ दिन में खोये
कितने सपने रातों में,
तेरी थपकी लेकर सो जाता था
और खो जाता था बातों में।

मैं कुछ भी बन जाऊँ दुनिया में
तेरे दूध का क़र्ज़ चुका नहीं सकता
हर रात सजा दूँ खुशियों से
पर उन रातों को ला नहीं सकता।
जो आँखों आँखों में गुज़रे थे
वो लम्हें लौटा नहीं सकता।

कर देना माफ़ गर खता हो जाए
तुम ममता की इक मूरत हो
उस जग जननी को देखा नहीं
तुम उस जननी की सूरत हो।
है शत शत बार प्रणाम तुझे माँ,
तुम इस सृष्टि की पूरक हो

है कोटि कोटि प्रणाम तुझे माँ
तुम इस सृष्टि की पूरक हो।

( आरज़ू )
aarzoo-e-arjun

Related Articles

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

Responses

New Report

Close