हे प्रभु..

हे प्रभु,
कभी जन्म लो इस धरा पर ,
बन कर एक इंसान।
फ़िर महसूस करो उस दर्द को,
जब बिछुड़ जाए निज संतान।
अब इसके आगे क्या कहूँ,
खुलती नहीं जुबान।
खिसक गई पैरों तले ज़मीं,
और फट गया आसमान॥
______✍गीता

Comments

2 responses to “हे प्रभु..”

  1. सचमुच ये दर्द सिर्फ वही जान सकता है जिसपे गुजरी हो, भगवान भी नहीं

    1. समीक्षा के लिए आपका आभार रोहित जी

Leave a Reply

New Report

Close