स्वतंत्रता दिवस की सबको बधाई

शत् शत् नमन है मेरा उन वीरों को,
जिन्होंने देश को आजादी दिलवाई।
आज स्वतंत्रता दिवस की है सबको बधाई।
भारत माँ की रक्षा खातिर,
अपने सीने पर गोली खाई।
जय हिन्द का गूॅंज उठा नारा।
उत्साह की सीमा नहीं,
उत्साह बहुत ही सारा ।
शीश झुकाकर नमन है उनको,
जिन्हें है देश जान से प्यारा।
देश की रक्षा करने वालों को,
मैं कोटि-कोटि प्रणाम करुॅं।
वार दिया निज जीवन स्वदेश पर,
उनका हृदय से सम्मान करूँ॥
____✍गीता

Comments

4 responses to “स्वतंत्रता दिवस की सबको बधाई”

  1. Satish Chandra Pandey

    जिन्हें है देश जान से प्यारा।
    देश की रक्षा करने वालों को,
    मैं कोटि-कोटि प्रणाम करुॅं।
    वार दिया निज जीवन स्वदेश पर,
    उनका हृदय से सम्मान करूँ॥
    अत्यंत सार्थक पंक्तियाँ, लेखनी को सैल्यूट।

    1. Geeta kumari

      उत्साह वर्धन करती हुई इस सुन्दर समीक्षा हेतु आपका हार्दिक धन्यवाद सतीश जी, अभिवादन

Leave a Reply

New Report

Close