पृथ्वी दिवस का मनाने का संदेश

April 21, 2021 in Poetry on Picture Contest

पृथ्वी कितनी सुन्दर है
हमें यह सब कुछ देती है
पुरानी पीढ़ी के अनुभवी हाथ
पृथ्वी की रक्षा सुरक्षा के लिए
नई पीढ़ी के नन्हें हाथों में
पृथ्वी को इस आशा के साथ
सौंप रहे हैं कि
नई पीढ़ी के नन्हें हाथ
इस जीवनदायिनी पृथ्वी का
संरक्षण करेंगे।
पृथ्वी को भी बचाएंगे
खुद को भी बचायेंगे।
पर्यावरण को भी बचाएंगे।
यही पृथ्वी दिवस को
मनाने का सन्देश है।