Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

क्या कभी किसी को देखा है ?

By दीपिका वर्मा "साहिबा" Posted on February 8, 2019 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

क्या कभी किसी को देखा है ? दर्द से छटपटाते हुए।
क्या कभी सुना है तुमने किसी को चुप-चाप चिल्लाते हुए।

कठिन बड़ा है उस बेटी की आह को सुन ना,
कठिन बड़ा है उस माँ के खयाल बुन ना।
कठिन बड़ा है उस मासूम की देखना सूरत,
कठिन है देखना ,बच्चों को कराहते हुए।
क्या कभी सुना है तुमने किसी को चुप-चाप चिल्लाते हुए।

कैसे कोई इतना बड़ा पाप कर सकता है?
ले नन्ही सी जान की जान ,इतने नीचे गिर सकता है?
कैसे कोई नहीं पिघलता फिर भी है?
जब दर्द मुझे होता है,ये किस्सा सुनाते हुए।
क्या कभी सुना है तुमने किसी को चुप-चाप चिल्लाते हुए।

वो बेटी जो कोख में अब तक रहती है,
अपने दर्द की खुद ही दास्तां कहती है,
तरसोगे एक दिन तुम बेटी की चाहत में ,
कहती है वो आखिरी पल खिलखिलाते हुए।
क्या कभी सुना है तुमने किसी को चुप-चाप चिल्लाते हुए।

आवाज़ कहाँ से आती ,वो कोख में है,
कैसे कहती पीड़ा को वो कोख में है,
हां बस हो गयी खत्म अभी वो कोख में है,
ना बच पाई।।। ना रो पाई , वो कोख में है,
अंदर ही करके खत्म,उसके अंश निकाले जाते हैं।
फिर पत्थर सी मूरत माँ को घर लेकर आ जाते हैं
एक बेटी की, बेटी की, जान ली गयी मुस्कुराते हुए,
क्या कभी सुना है तुमने किसी को चुप-चाप चिल्लाते हुए।

क्या कभी किसी को देखा है ? दर्द से छटपटाते हुए।
क्या कभी सुना है तुमने किसी को चुप-चाप चिल्लाते हुए।

दीपिका वर्मा "साहिबा"

10 Comments

  1. Kishore Singh Rathore says:
    February 9, 2019 at 11:59 am

    very nice

    Log in to Reply
    1. दीपिका वर्मा "साहिबा" says:
      February 11, 2019 at 10:45 pm

      Thank u

      Log in to Reply
  2. देवेश साखरे 'देव' says:
    February 9, 2019 at 12:12 pm

    मर्म स्पर्शी रचना

    Log in to Reply
    1. दीपिका वर्मा "साहिबा" says:
      February 11, 2019 at 10:45 pm

      Thanku so much

      Log in to Reply
  3. Ashmita Sinha says:
    February 22, 2019 at 10:40 pm

    nice one

    Log in to Reply
    1. दीपिका वर्मा "साहिबा" says:
      February 25, 2019 at 2:24 am

      थैंक्यू 😊

      Log in to Reply
  4. Abhilasha Shrivastava says:
    August 14, 2019 at 11:35 pm

    Very nice and perfect use of oxymoron and refrain
    I m sorry but I don’t know what these are called in hindi

    Log in to Reply
  5. राम राम नरेशपुरवाला says:
    September 10, 2019 at 11:20 pm

    Good

    Log in to Reply
  6. महेश गुप्ता जौनपुरी says:
    October 1, 2019 at 12:10 am

    वाह

    Log in to Reply
  7. Pragya Pragya says:
    May 31, 2021 at 8:51 pm

    बहुत ही सुंदर तथा यथार्थ प्रस्तुतीकरण

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .