जागरूक मतदाता

सोंच समझकर वोट दें तो बन जायेगी तकदीर,
चलो निकाले सोच समझ कर ऐसी कोई तदबीर,

विश्व पटल पर छप जाये अपने देश की तस्वीर,
जागरूक करे जो हर जन को हो ऐसी कोई तरकीब,

लोकतन्त्र समझे नहीं और बहाते जो झूठे नीर,
जनता के मतदान से ही जो बन जाते बलवीर,

हर मतदाता का मान करे जो सरकार चलाये वीर,
चलो लगादे हिम्मत कर अब कोई ऐसी तरतीब।।

राही अंजाना

Comments

4 responses to “जागरूक मतदाता”

  1. महेश गुप्ता जौनपुरी Avatar
    महेश गुप्ता जौनपुरी

    लाजबाव

  2. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close