तिरंगा

तिरंगा

भारत देश की शान हैं तिरंगा
देश प्रेमियों की जान हैं तिरंगा
मातृ भूमि का अभिमान हैं तिरंगा
आजादी के तराने का नाम हैं तिरंगा

नव विहंगम संसार हैं तिरंगा
भारत देश का पहचान हैं तिरंगा
वीर शहीदों का बलिदान हैं तिरंगा
जन गण मन अधिनायक हैं तिरंगा

होंठों कि मुस्कान हैं तिरंगा
गंगा यमुना कि धारा हैं तिरंगा
वसन्ती हवा कि बयार हैं तिरंगा
विश्व में सबसे किर्तिमान हैं तिरंगा

सर्व शक्तिमान हैं तिरंगा
हिंद की अभिलाषा हैं तिरंगा
सबसे अनोखा प्यारा हैं तिरंगा
देश बन्धू का आजादी हैं तिरंगा

जन जन का स्वाभिमान हैं तिरंगा
एकता सौहार्द भाई चारा हैं तिरंगा
सोने की चिड़िया का नाम हैं तिरंगा
शांति अमन प्यार का अहसास हैं तिरंगा

महेश गुप्ता जौनपुरी

Related Articles

जंगे आज़ादी (आजादी की ७०वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर राष्ट्र को समर्पित)

वर्ष सैकड़ों बीत गये, आज़ादी हमको मिली नहीं लाखों शहीद कुर्बान हुए, आज़ादी हमको मिली नहीं भारत जननी स्वर्ण भूमि पर, बर्बर अत्याचार हुये माता…

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

Responses

New Report

Close