अद्भुत है यह लेखनी भी….

अद्भुत है यह लेखनी भी
स्वयं को ब्रह्मा बना देती है
कभी करुण रस का पान करती है
कभी प्रेम की सरिता बन जाती है
जहाँ रवि नहीं पहुँचता है
वहां प्रकाश ये फैलती है
दिल की गहराई भी समझती है
और आंखों में उतर जाती है।।

Comments

2 responses to “अद्भुत है यह लेखनी भी….”

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति है

    1. धन्यवाद आपका

Leave a Reply

New Report

Close