आँखों से बहता पानी…

आँखों से बहता पानी
कहाँ एक सा होता है

कभी खुद के लिए रोता है,
कभी खुदा के लिए रोता है !

कभी कुछ पा के रोता है ,
कभी कुछ खो के रोता है !

कभी किसी की यादो मे रोता है ,
कभी किसी को याद करके रोता है !

कभी खतों मे रोता है ,
कभी ख़ता करके रोता है !

कभी आँखो से पानी टपकाकर रोता है ,
कभी दिल मे छुपकर रोता है !

रोता है जब भी दर्द का
अहसास कराकर रोता है !

Comments

4 responses to “आँखों से बहता पानी…”

  1. Anil Goyal Avatar
    Anil Goyal

    बहुत अच्छा लिखा है

  2. Onyiro Promise Avatar

    I am Suvo Sarkar of Emirates NBD bank. I wish to share a business proposal with you, it is in connection with your last name. Please contact me on my email at (sarkarsuvo611@gmail.com) so that i will get back to you soonest.

  3. Abhishek kumar

    Good

Leave a Reply

New Report

Close