आँचल में तेरे ओ माँ!
कितना स्नेह है ना,
सब कुछ भरा हुआ है
मन में तेरे दुआ है।
तेरी दुआ से ओ माँ!
हर पथ है मेरा रोशन,
तूने दिया है इतना
अनमोल मुझको जीवन।
तेरे चरण में मेरा
वंदन है मेरी ओ माँ!
कितना स्नेह है ना
आँचल में तेरे ओ माँ।
आँचल में तेरे ओ माँ!
Comments
One response to “आँचल में तेरे ओ माँ!”
-

माँ के प्रति उच्चस्तरीय रचना।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.