आ रही है दिवाली

आ रही है दीवाली
अंधेरा दूर कर लूँ,
तन में वो हो या मन में
अंधेरा दूर कर लूँ।
जहां तम भरा हो
वहां पर
एक दीपक रख दूँ,
छोटी छोटी कमियाँ
न ढक दूँ,
वरन उन्हें दूर कर लूँ।
हृदय की गगरिया में
प्रेम भाव भर लूँ।
नफरत के अंधेरे को
दूर कर लूँ।

Comments

2 responses to “आ रही है दिवाली”

  1. दीवाली पर बहुत सुंदर रचना

    1. बहुत बहुत धन्यवाद जी

Leave a Reply

New Report

Close