एक था राजा एक थी रानी
सुनो सुनाऊं एक कहानी
खुशी खुशी दोनों रहते थे
गीत खुशी के गाते थे
प्यार बहुत था दोनों में
एक दूजे पर जान लुटाते थे
फिर एक दिन आया तूफान
बहुत बरसा था उस दिन पानी
बिजली गिरी महल के ऊपर
बहुत हुई राज्य की हानि
टूट गए थे दोनों के दिल
सुनकर आया आंख में पानी
एक था राजा एक थी रानी
टूटे दिल और खत्म कहानी
*****✍️गीता
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.