कविता- धागा राखी का |

कविता- धागा राखी का |

धागा राखी का भाई बहन का है प्रेम बंधन |
तोड़ने से टूटे ना लगाए बहना टीका चन्दन |
बहना की दिया रक्षा का वादा निभाना भईया |
तुम ही हो मेरी लाज का सदा सहइया |
भाई की कलाई में बांधा धागा प्यार का |
रहेगा इंतजार हरदम भाई के दुलार का |
पड़े जब भी जरूरत तू मुझे याद करना |
दौड़ा चला आऊँगा याद रखना मेरी बहना |
तू खुश रहे सुखी तेरा घर संसार रहे |
रहो दुलारी हमारी जबतक ये संसार रहे |
आए न कोई दुख तुमको भाव यही हमारा है |
सजा रहे सिंगार तेरा दुआ यही हमारा है |
महके तू बनके सुमन सदा घर आँगन में |
चहको सदा मेरी बहना मेरे मन भावन में |
दूर रहके भी तू सदा मेरे पास रहे मन में |
कमी कभी कोई न हो भरा रहे घर धन में |
रक्षा बंधन का त्योहार आज है आया |
बांध दो धागा प्यार का तेरे पास है आया |
मुंह मीठा कर लो मिठाई से जीवन मिठास रहे |
रोग शोक ताप कभी न बहना तेरे पास रहे |
उतारूँ आरती तेरी भईया विजय सदा तू करना |
करूँ प्रार्थना साथ न छूटे भईया खुश सदा तू रहना |

श्याम कुँवर भारती (राजभर )
गीतकार /कवि /लेखक /समाजसेवी
बोकारो झारखंड -मोब . 9955509286

Related Articles

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

पुनर्विवाह (Part -2)

पुनर्विवाह (Part -2) विवाह संस्कार अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हैं, किसी भी महिला के लिए विधवा होने के दर्द से बड़ा दर्द, दुनिया में…

Responses

+

New Report

Close