कान्हाजन्म की बधाई

बधाई हो यशोदा मैया
आयो कान्हा तेरे द्वार
सुर नर मुनि करते
स्वागत है बारम्बार ।
जन्म लियो मथुरा जेल गृह में
पोषित भये देवकी के गर्भ में
आये दुष्ट कंश के करन संघार
बधाई यशोदा मैया आयो कान्हा तेरे द्वार ।
यशोदा के लाल कहाये
देखो कैसे सबखा मन हर्षाये
यशोदा के गोद खेलत है जग के पालनहार
यशोदा मैया आयो कान्हा तेरे द्वार ।
कभी ग्वालन संग माखन चुराये
यमुना तट पर वस्त्र छिपाये
गोपियन संग रास रचाये सृजनहार
यशोदा मैया आयो कान्हा तेरे द्वार ।
सुमन आर्या

v

Comments

11 responses to “कान्हाजन्म की बधाई”

    1. Suman Kumari

      बहुत बहुत धन्यवाद

  1. Satish Pandey

    अति सुंदर

    1. Suman Kumari

      बहुत बहुत धन्यवाद

    1. Suman Kumari

      बहुत बहुत धन्यवाद

    1. Suman Kumari

      बहुत बहुत धन्यवाद

  2. Geeta kumari

    बहुत ही मनमोहक रचना

    1. Suman Kumari

      बहुत बहुत धन्यवाद गीता जी ।
      और आपको बहुत-बहुत बधाई!

  3. मनभावनी पंक्तियां

Leave a Reply

New Report

Close