Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

‘ क्या यह सच नहीं !’

By Anupam Tripathi Posted on May 10, 2017November 26, 2018 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

 

॥ “ यादों के जुगनू “ ॥

वह लड़की !
: न भूली होगी मुझे
: न भुलाई गई मुझसे

वह लड़की जानती है —-
ज़िस्म की ज़द — सम्बन्धों की हद
इसीलिए तो ;
इक ख़ुशबू की तरह फैली है : मेरे ज़ेहन मैं
और धूप की तरह ठिठकी रही : मन की मुंडेर पर
कुत्सित आकांक्षाएं —– कई बार जनमीं
मसल दी गईं — मन… ही… मन… में
“जु…..ग…..नू “ की त…..र…..ह

उसे पता है ——–
उसका ज़िस्म, दरिया की तरह उन्मुक्त है
और निरपेक्ष है : रूप ; जैसे बारिश की : धूप

वह लड़की !
यक़ीन नहीं करती
इस धारणा में
कि; चढ़े सफलता की सीढ़ी
बिस्तर की सिलवटें गिनते—सहेजते

उसे हैरत है !
कि; इतनी संज़ीदगी अब भी है, उसके पास
“चा …….ह ……त” न बन सकी : प्यास
फ़िर; क्यूँ बुन ली गई, अफ़वाहों की धुन्ध
अफ़सानों की गहरी सुरंग…..उसके ‘आस-पास’

मेरे और उसके दरमियाँ
महज़ एक विश्वास और सहजता के
कुछ नहीं………..’.कुछ..भी..नहीं ‘

मेरे लिए उसे छूना
अपने खिलाफ खड़ी परछाई को
आत्मसात करने जैसा ही दुरूह है

अभी—अभी : वही लड़की !
” यादों…….. में…….. उलझी ”
और बिखर गई : ‘ पारे—सी ‘

वह लड़की !
‘ य
की
न
न ‘
: न भूली होगी —– मुझे
: न भुलाई गई —–मुझसे
: अनुपम त्रिपाठी
———-*********————–
#anupamtripathi #anupamtripathiK

Anupam Tripathi

2 Comments

  1. महेश गुप्ता जौनपुरी says:
    September 12, 2019 at 11:09 pm

    वाह

    Log in to Reply
  2. Abhishek Abhishek kumar says:
    November 26, 2019 at 12:15 pm

    Good

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .