खूबसूरत अरमान

गहरी काली आंखों में डूब जाना चाहता हूं।
तुमको बस तुमको यूं ही देखना मैं चाहता हूं।

तेरे बस तेरे ख्यालों में खो जाना चाहता हूं।
तेरी बस तेरी हंसी की खनक सुनना चाहता हूं।

बोलियां बतिया तेरी बस दोहराना चाहता हूं।
धड़कनों में तेरी धड़कन बन धड़कना चाहता हूं।

सुनो ना यारा मेरे यारा
तुमको बस तुमको पाना चाहता हूं।

निमिषा सिंघल

New Report

Close