जब भी मैं तुझसे

जब भी मैं तुझसे कहीं पर मिलता हूँ,
सोचता हूँ कि कम से कम आज तो,
तेरे आँचल में सर रख कर तुझको
निहारता हूँ,
इसी तमन्ना में अक्सर मेरा तुझको यूँ ही देखना,
मेरे देखने पर तेरा शरमा कर नज़रे झुका लेना,
फिर तिरछी निगाहों से मुझे खुद पर से नज़रे हटाने को कहना
मेरा नज़रे तो हटा लेना पर, अगले ही पल,
दिल में हजारों सवालों का आ जाना,
कि,
कैसे हटा लूँ ये नज़र तेरे चेहरे पर से,
जब मेरी आँखों को सिर्फ इसी ताज से चेहरे को,
देखने की आदत पड़ गयी हैं,
चलो इन नजरों को हटा भी लिया
तो इन हाथों का क्या करूँ,
जिन्हें बस तेरे उन छोटे से कोमल हाथों के
स्पर्श की आदत पड़ गयी हैं,,
चलो इन हाथों को हटा भी लिया
तो इन क़दमों का क्या करूँ,
जो सिर्फ तेरी झरने सी आवाज सुन कर,
खुद-ब-खुद ही तुझ तक बढ़ने लगते हैं,
चलो इन क़दमों को भी थाम लिया,
तो इन होंठों का क्या करूं,
जो अक्सर मिलते हैं तो सिर्फ तुम्हारे
उस प्यारे से नाम की इबादत करने के लिए!!!
चलो इन होंठो को भी सीं लिया तो
इस दिल का क्या करूँ,
जिसके हर एक कोने में बस,
तुम ही तुम रहती हों!!!
चलो इस दिल को …………………………

Comments

7 responses to “जब भी मैं तुझसे”

  1. Panna Avatar
    Panna

    welcome back.. nice poem

  2. Mohit Sharma Avatar
    Mohit Sharma

    achi kavita…kese ho ankit bhai

  3. Ankit Bhadouria Avatar
    Ankit Bhadouria

    khubsurat!!

  4. anupriya sharma Avatar
    anupriya sharma

    Gracias 🙂

  5. Satish Pandey

    इस दिल का क्या करूँ,
    जिसके हर एक कोने में बस,
    तुम ही तुम रहती हों!!!
    चलो इस दिल को …………………
    बहुत खूब

  6. Pratima chaudhary

    बहुत ही सुंदर

Leave a Reply

New Report

Close