किस्मत से ही मिलती है
जगह किसी दोस्त के दिल में,
यूं ही तो कोई शख्स,
जन्नत का हकदार नहीं होता।
अच्छे दोस्त मिलते हैं,
अच्छे नसीब से ही,
यूं ही तो किसी को किसी का,
इन्तज़ार नहीं होता।
ज़िन्दगी में मिल जाए गर,
एक भी अच्छा मित्र..
फ़िर ज़िन्दगी से कभी कोई,
शिकवा नहीं रहता।।
____✍️गीता
*ज़िन्दगी में एक अच्छा मित्र*
Comments
3 responses to “*ज़िन्दगी में एक अच्छा मित्र*”
-
बहुत सुंदर अभिव्यक्ति
-
किस्मत से ही मिलती है
जगह किसी दोस्त के दिल में,
यूं ही तो कोई शख्स,
जन्नत का हकदार नहीं होता।
——— मित्रता पर कवि गीता जी की लेखनी से निकली बहुत ही सुंदर और लाजवाब पंक्तियाँ।-
सुंदर समीक्षा हेतु हार्दिक धन्यवाद सतीश जी। उत्साहवर्धन के लिए आपका बहुत-बहुत आभार सर
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.