जिन्दगी संघर्ष है

जिन्दगी संघर्ष है,
संघर्ष कर, संघर्ष कर
सोच में नेकी उगा ले
हार से बिल्कुल न डर।
सोच दिल से कौन है जो
दर्द ने जकड़ा नहीं,
कौन ऐसा है जिसे
पीड़ ने पकड़ा नहीं।
संघर्ष कर संघर्ष कर
सोच कुछ मत
पार लगती है उसी की
जो सत्य से डरता नहीं।

Comments

3 responses to “जिन्दगी संघर्ष है”

  1. बहुत खूब वाह वाह

  2. Geeta kumari

    संघर्ष पर आधारित बहुत सुंदर और प्रेरक रचना

Leave a Reply

New Report

Close