सुंदर महिलाओं की सुरक्षा पर
संसद में एक बिल पास हुआ
पास होते ही बिल
देश के कोने कोने में खास हुआ
सरकार बोली सुंदर महिलाओं को
जेड प्लस की सुरक्षा मिलनी चाहिए
हर खूबसूरत कली सुरक्षित खिलनी चाहिए
तभी विपक्ष से एक आवाज आई
शादी के बाद क्या सुरक्षा श्रेणी रिवाइज की जाएगी
मंत्री महोदय ने फरमाया, नहीं
इस काम की जिम्मेदारी पति द्वारा निभाई जाएगी।
वीरेंद्र सेन प्रयागराज
जेड प्लस
Comments
5 responses to “जेड प्लस”
-
बहुत खूब ,जेड प्लस पर अच्छा तंज व्यक्त किया है आपने अपनी कविता के माध्यम से
-

आपका आभार
-
-

यथार्थपरक रचना जिसके माध्यम से आपने समाज और सिस्टम दोंनो पर व्यंगात्मक शैली में लिखा है…
-

बहुत बहुत आभार
-
-
बहुत खूब
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.